हमारा 72वां गणतंत्र दिवस

आज हम अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं| लेकिन साथ ही हमें ये भी सोचना चाहिए कि जब संविधान ने अपने नागरिकों को कुछ मूलभूत अधिकार दिए हैं तो फिर क्यों आज भी बेहतर सेवाएं मिलना एक बड़ी चुनौती बना हुआ हैं ? इसलिए हम सभी को संविधान और उसके प्रावधानों को अच्छे से समझना जरुरी हैं क्योंकि जब हम इसे समझ पाएंगे तभी तो इसकी रक्षा कर पाएंगे|