पॉलिसी बज़्ज़
By admin | 13th September 2021
| Published In सीखने के संसाधन
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है।
नीतियों से सबंधित खबरें
- केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि आकांक्षापूर्ण जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में एक पोषण उद्यान हो। आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में अधिक जानने के लिए, इस इन्फोग्राफिक को डाउनलोड करें।
- मध्य प्रदेश, कर्नाटक के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
- सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाए रखने के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है।
- भारत प्लास्टिक पैक्ट लॉन्च करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है, जिसका उद्देश्य व्यवसायों, सरकारों और गैर-लाभकारी संस्थाओं को एक साथ लाना है ताकि प्लास्टिक को उनकी मूल्य श्रृंखला से कम करने के लिए समयबद्ध प्रतिबद्धताएं निर्धारित की जा सकें।
अन्य
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी ‘वर्ल्ड सोशल प्रोटेक्शन रिपोर्ट, 2020-22’ के अनुसार, आधे से अधिक वैश्विक आबादी के पास किसी न किसी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा का अभाव है।