प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार मिशन से कैसे जुड़े
आवश्यकता क्यों ?
कोविड-19 के कारण देश में जारी लाकडाऊन के बीच मजदूर वर्ग अपने अपने शहर-गाँव वापिस लौट चुके है | ऐसे में उनके सामने रोज़गार का बड़ा सवाल है | देश के गाँवों में स्थायी बुनियादी ढाँचा तैयार करने और मज़दूरों की आर्थिक समस्या को दूर करने और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोज़गार अभियान की शुरुआत की है |
अभियान की राज्यों में कवरेज
इस अभियान को 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के रूप में सहायता प्रदान कर इस अभियान को मिशन मोड़ में चलाया जाएगा | छ: राज्यों में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, उड़ीसा और झारखंड है|
125 दिन का अभियान, 50 हजार करोड़ का फंड
इस अभियान का आरम्भ 20 जून से हो चुका है और 22 अक्तूबर 2020 इसकी अंतिम तारीख होगी | इसके लिए 50 हजार करोड़ रूपये के फंड का प्रावधान किया गया है |
12 मंत्रालयों का संयुक्त अभियान
यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों विभागों-ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सडक परिवहन एवं राजमार्ग, खान (Mines), पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और नवीकरणीय उर्जा, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि है | प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों को तेज़ी से करवाया जाएगा |
योजना में 25 कार्यों की सूची जोकि प्राथमिकता के आधार पर किये जायेंगे |
पात्रता
- योजना का लाभ लेने वाला नागरिक उसी राज्य का होना चाहिए जहाँ योजना क्रियान्वित है |
- व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है |
- निवासी प्रमाण पत्र
- कामगार को उसकी स्किल के मुताबिक़ काम दिया जाएगा |
- रोज़गार 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए होगा |
- आवेदन कैसे करे?
रोज़गार दो प्रकार से प्रदान किया जा रहा है
- राज्यों द्वारा श्रमिकों को रोज़गार प्रदान करने के लिए पोर्टल तैयार किये गये है, जहाँ पर श्रमिक स्थानीय लोकमित्र केंद्र में जाकर राज्य पोर्टल पर अपनी स्किल के अनुसार अपनी जानकारी भरनी होगी | अपनी जानकारी को सफलतापूर्वक भरने के बाद नियोक्ता/रोज़गार प्रदाता कम्पनी सम्पर्क करती है | वही इसके साथ-साथ नियोक्ता/रोज़गार प्रदाता कम्पनी व उधोग इस पोर्टल पर आवश्यकता के अनुसार अपनी जानकारी देते है |
कुछ राज्यों के पोर्टल इस प्रकार से है :
बिहार: http://shramsadhan.bih.nic.in/
राजस्थान : https://rajkaushal.rajasthan.gov.in/#
मध्य प्रदेश :http://sambal.mp.gov.in/rojgarsetu/
उत्तर प्रदेश : https://sewayojan.up.nic.in/jobs.htm
झारखंड :http://www.jharkhandrojgar.nic.in/
- दूसरा, श्रमिकों के पुन: गाँव वापिस लौटने के बाद होम क्वारनटीन अवधि में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उनसे एक विवरण पत्र भरवाया गया है, जिसमे उनकी स्किल के अनुसार रोज़गार का विवरण उनसे लिया गया कि वह कौन सा कार्य कर सकते है| ग्राम पंचायत के पास डाटा बेस तैयार होने बाद वर्तमान में ग्राम पंचायत श्रमिकों को रोज़गार की उपलब्धता सुनिश्चित करवा रही है|