पॉलिसी बज़्ज़
By admin | 14th May 2021
| Published In सीखने के संसाधन
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है।
नीतियों से सम्बंधित खबरें
- केंद्र सरकार ने फिर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू कर दी है। राष्ट्रीय खाध सुरक्षा अधिनियम के तहत 800 मिलियन से अधिक लाभार्थियों को मई और जून 2021 में अतिरिक्त 5 किलोग्राम गेहूं या चावल और 1 किलोग्राम चना मुफ्त मिलेगा।
करोनावायरस आधारित खबरें
- भारत में 1 मई 2021 से कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।
- हैदराबाद में 150,000 स्पुतनिक वी की खुराक पहुँच गयी है । अगले कुछ हफ्तों में इस रूसी टीके की और अधिक खुराक आने की उम्मीद है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना की mRNA Covid-19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए टीके की अपनी सूची में शामिल किया है।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगभग 30 उद्योगों की पहचान की है जिनके नाइट्रोजन संयंत्रों को मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए परिवर्तित किया जाएगा।
अन्य
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 2020 के लिए अपनी वार्षिक ‘स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट’ रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, कूलिंग ला नीना इवेंट के बावजूद वर्ष 2020 तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक था।
यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 3 मई 2021 को प्रकाशित हुआ था।