पॉलिसी बज़्ज़
By admin | 19th November 2021
| Published In सीखने के संसाधन
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है।
नीतियों से सम्बंधित खबरें:
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज: कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को 180 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। 2020 में लॉन्च किये गए इस पैकेज में तकरीबन 22 लाख से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य और निजी स्वास्थ्य कार्यकर्ता – जो कोविड-19 रोगियों की देखभाल करने में शामिल हैं – उन्हें 50 लाख रुपये का व्यापक व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज प्रदान करता है।
- केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को वस्तु एवं सेवाकर के अंतर्गत 17,000 करोड़ रुपये मुआवजा जारी किया गया है।
- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की शुरुआत की गयी है। आने वाले 5 वर्षों में भारत के स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क को ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मज़बूत करने के उद्देश्य से यह शुरू किया गया है। मिशन का उद्देश्य डायग्नोस्टिक सुविधाओं को स्थापित करना और महामारी अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ अन्य मुद्दों पर कार्य करना है।
- भारत और विश्व बैंक ने मेघालय में स्वास्थ्य ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए एक समझौता किया है। मेघालय स्वास्थ्य प्रणाली सशक्तिकरण परियोजना 40 मिलियन अमरीकी डालर की होगी।
अन्य:
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए लाइसेंस प्रदान किया है।
यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 7 नवंबर 2021 को प्रकाशित हुआ था।